॥ॐ श्री गणेशाय नम:॥
आपका स्वागत है मेरे इस ब्लोग में। आशा है आपको मेरे साथ आनन्द आयेगा। मेरा प्रयास रहेगा की आप की आशाओ में खरा उतरुंगा। सभी पढ़ने वालो को मेरा सप्रेम नमस्कार एवम् अभिनंदन। .

शनिवार, 29 दिसंबर 2007

नववर्ष मंगलमय हो


आप लोगो को देखकर मन फूला नहीं समाता है
इस नववर्ष पर मन कुछ करने को कहता है
दुआ करता हूँ और करके नमन
नववर्ष मंगलमय हो।

हर पल आशामय हो, जग में नूतन मान मिले
आपके कठिन परिश्रमों का सुंदर परिणाम मिले
गम मुसीबतें दूर हटे, बाधाओं का कभी भय ना हो
नववर्ष मंगलमय हो।

खुशियाँ आपके घर आये, धन दौलत की कमी ना हो
प्यार का बीज फलता रहे, जीवन रण मे अजय रहो
द्वेष- भावना को त्यागकर, अस्तित्व को अपने पहचानो
नववर्ष मंगलमय हो।
-अस्तित्व

शुक्रवार, 28 दिसंबर 2007

शांति शांति शांति


आतंकवाद का चेहरा
कैसा दिखता है
कोई जान नहीं पाया।
बस जान पाया तो केवल
दर्द, पीड़ा, भय और दशहत
खून, गोली, धमाका और नफरत
चारों ओर होते नज़ारे हताहत

फ़िर दिखती है
बिलखती दुनिया,
बढ़ती नफ़रत
प्रदर्शन करती जनता
उग्र होती भावनायें

एक आम इंसान
मूक दर्शक की भाँति
केवल सहम जाता है
अफसोस करता है
कल को संजोने कि आस में
फिर आँखे मूँद लेता है


कब होगी चारों ओर
शांति शांति शांति
कब रुकेगा आंतक, होगी
शांति शांति शांति
एक स्वर में विनती करे
शांति शांति शांति

-अस्तित्व, यू ए ई

मंगलवार, 25 दिसंबर 2007

वेदना




आँखों का पानी
कंपकंपाते होंठ
चुभते शब्द

रुठती जिन्दगी
रुलाते पल
अचेत प्राण

सुलगती चेतना
तरस खाती निगाहें
विमुख होती आस

बेरुखी रात की
निराशा दिन की
नीरसता सावन की

दु:खती रग
व्याकुल भाव
बुझती शान


बयां करते है
सहमे जज्बात
दिल का दर्द
अंतरमन की वेदना


- अस्तित्व

सोमवार, 24 दिसंबर 2007

क्रिसमस पर

क्रिसमस पर आप सब लोगो को शुभकामनाये

-अस्तित्व

ज़िन्दगी …………


ज़िन्दगी …………


जिन्दगी ललकार है….…आओ इसका सामना करे।
जिन्दगी कर्म है…………आओ इसका पालन करे।
जिन्दगी गम है…………आओ इस पर विजय पाये।
जिन्दगी गीत है…………आओ इस को गाये।
जिन्दगी तस्वीर है………आओ इसका आनन्द उठाये।
जिन्दगी खेल है…………आओ इसको खेले।
जिन्दगी वादा है…………आओ इसको पूरा करे।
जिन्दगी जंग है…………आओ इसे स्वीकार करे।
जिन्दगी दुष्कर कार्य है………आओ इसे साहस से निभाये।
जिन्दगी भगवान का कार्य है……इसकी पूजा करे।

-अस्तित्व